Banner

Guhla Cheeka Chowk पर कूड़ा बिखेर कर किया प्रदर्शन

11 May 2026
7 mins read
Share

Guhla Cheeka14 मई तक बढ़ी हड़ताल, धरना जारी

Guhla Cheeka में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 11वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर एकत्र हुए, जहां धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक वरिष्ठ उपप्रधान चिंतो देवी ने की, जबकि संचालन सह सचिव सागर कुमार ने संभाला। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि 14 मई तक हड़ताल जारी रहेगी और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


शहर में अनोखा विरोध: कूड़ा बिखेर कर प्रदर्शन

आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली ट्रॉलियों में कचरा भरकर शहर में रैली निकाली। विरोध के प्रतीक के तौर पर कर्मचारियों ने चेयरपर्सन की कोठी, उधम सिंह चौक Guhla Cheeeka तथा गुहला रोड पर कूड़ा बिखेर कर रोष जताया। इसके अलावा पूर्व विधायक कुलवंत राम बाजीगर के निवास के बाहर भी प्रदर्शन किया गया। इस अनोखे विरोध से शहरवासियों का ध्यान कर्मचारियों की मांगों की ओर गया।


वेतन घोषणा लागू न होने पर नाराजगी

यूनियन नेताओं ने कहा कि नवंबर 2024 में जींद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और मंत्री कृष्ण बेदी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ₹26,000 और शहरी कर्मचारियों को ₹27,000 वेतन देने की घोषणा की थी। कर्मचारियों का आरोप है कि यह घोषणा अब तक कागजों में ही सीमित है और जमीनी स्तर पर कोई अमल नहीं हुआ।


पक्का करने, समान वेतन और जोखिम भत्ता प्रमुख मांग

ब्लॉक प्रधान पिरथी राम ने कहा कि नगर पालिकाओं और परिषदों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को विभागीय रोल पर लिया जाए। उन्होंने दो वर्ष की नीति बनाकर कर्मचारियों को स्थायी करने, नियमित होने तक “समान काम के लिए समान वेतन” लागू करने, तथा सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों को जोखिमपूर्ण कार्य के बदले ₹5,000 मासिक जोखिम भत्ता देने की मांग उठाई। साथ ही पुरानी पेंशन योजना और 2006 की एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी बहाल करने की भी मांग रखी गई।


17 मई को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन

कर्मचारियों ने बताया कि 17 मई 2026 को रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित होगा, जहां विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारी एकत्र होकर आगे की रणनीति तय करेंगे। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन प्रदेश स्तर पर व्यापक रूप ले सकता है।


बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद

धरने में सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा, सचिव संदीप कुमार, बिजली बोर्ड यूनियन नेता बलविंदर सीडा, फायर यूनियन ब्लॉक प्रधान अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Guhla Cheeka बदसुई स्कूल में जागरूकता अभियान

Banner

Popular

Banner

Latest in News

Guhla Cheeka बदसुई स्कूल में जागरूकता अभियान

Shareनशे के खिलाफ छात्रों का महासंकल्प Guhla Cheeka सरदार प्रीतम सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में नशे के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य

Guhla Cheeka Plot Fraud पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े

ShareGuhla Cheeka प्लॉट खरीद के नाम पर 6 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार थाना चीका पुलिस ने प्लॉट खरीद के मामले में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

DC Kaithal का Guhla Cheeka घग्गर टटियाना गेज का निरीक्षण

Shareबाढ़ सुरक्षा तैयारियों की जमीनी समीक्षा गुहला-चीका क्षेत्र में उपायुक्त कैथल (DC Kaithal) अपराजिता ने बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानसून आने से पहले सभी संवेदनशील

छात्र महापंचायत हेतु Guhla Cheeka से कार्यकर्ता हिसार रवाना

ShareGuhla Cheeka से जत्था हिसार के लिए रवाना गुहला-चीका से जननायक जनता पार्टी और उसकी छात्र इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ता हिसार में आयोजित छात्र महापंचायत के लिए रवाना हुए। नेतृत्व जजपा के

Kaithal Police – Australia Visa के नाम पर 17.39 लाख की ठगी

Shareएंटी इमिग्रेशन सेल की कार्रवाई मनप्रीत सिंह सूदन Kaithal Police के निर्देश पर ठगी करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत एंटी इमिग्रेशन सेल ने बड़ी कार्रवाई की। सेल प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु

Credit Card Limit Increase के नाम पर साइबर ठगी से सावधान

Shareजागरूकता अभियान के तहत चेतावनी मनप्रीत सिंह सूदन ने जिलावासियों को आगाह किया कि साइबर अपराधी बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों को निशाना बना रहे हैं। Call, SMS

Kaithal Police पूंडरी में अवैध देशी पिस्टल संग युवक गिरफ्तार

ShareKaithal Police गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट, Kaithal Police ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत पूंडरी–ढांड रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित

Guhla Cheeka कसौर स्कूल में Earth Day 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम

ShareGuhla Cheeka – विद्यालय में उत्साहपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम ग्रीन फील्ड्स पब्लिक स्कूल, कसौर में ईको क्लब के तत्वावधान में (Earth Day) पृथ्वी दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों में

BDPO Cheeka 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Share5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू BDPO Cheeka एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा (एसीबी) की कैथल टीम ने गुहला-चीका में तैनात BDPO Cheeka जगजीत सिंह को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते
Previous Story

Guhla Cheeka बदसुई स्कूल में जागरूकता अभियान

Ad Slideshow