Banner

BDPO Cheeka 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

17 April 2026
4 mins read
Share

5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू BDPO Cheeka

एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा (एसीबी) की कैथल टीम ने गुहला-चीका में तैनात BDPO Cheeka जगजीत सिंह को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई आरोपी के चीका स्थित कार्यालय में की गई।


पंचायती जमीन मामले में मांगी थी रिश्वत

शिकायत गांव बदसुई निवासी संदीप सिंह ने एसीबी को दी थी। शिकायत के अनुसार, पंचायती भूमि पर बने मकानों का मामला अदालत में विचाराधीन है और कोर्ट से स्टे आदेश भी मिला हुआ है। इसके बावजूद BDPO Cheeka ने मकानों पर नोटिस जारी किए और कार्रवाई रोकने के बदले 5 लाख रुपए की मांग की। पैसे न देने पर जेसीबी से मकान गिराने की धमकी दी जा रही थी।


ट्रैप लगाकर एसीबी ने दबोचा

एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रैप लगाया गया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को रंग लगे नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रकम ली, टीम ने इशारा मिलते ही दबिश देकर उसे रिश्वत की राशि सहित पकड़ लिया।


हाथ धुलवाते ही पानी हुआ लाल

कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो पानी लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।


ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेड

रेड के समय सिंचाई विभाग के एक्सईएन गुरविंद्र दयोल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उनकी मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई।


आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

एसीबी टीम आरोपी को अपने साथ कैथल ले गई, जहां पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

SDM Guhla Cheeka ने अनाज मंडी में गेहूं खरीद जांची

Next Story

Guhla Cheeka – मामूली विवाद में चली गोली, युवक की मौत

Banner

Popular

Banner

Latest in News

Guhla Cheeka Chowk पर कूड़ा बिखेर कर किया प्रदर्शन

ShareGuhla Cheeka14 मई तक बढ़ी हड़ताल, धरना जारी Guhla Cheeka में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 11वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा

Guhla Cheeka बदसुई स्कूल में जागरूकता अभियान

Shareनशे के खिलाफ छात्रों का महासंकल्प Guhla Cheeka सरदार प्रीतम सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में नशे के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य

Guhla Cheeka Plot Fraud पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े

ShareGuhla Cheeka प्लॉट खरीद के नाम पर 6 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार थाना चीका पुलिस ने प्लॉट खरीद के मामले में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

DC Kaithal का Guhla Cheeka घग्गर टटियाना गेज का निरीक्षण

Shareबाढ़ सुरक्षा तैयारियों की जमीनी समीक्षा गुहला-चीका क्षेत्र में उपायुक्त कैथल (DC Kaithal) अपराजिता ने बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानसून आने से पहले सभी संवेदनशील

छात्र महापंचायत हेतु Guhla Cheeka से कार्यकर्ता हिसार रवाना

ShareGuhla Cheeka से जत्था हिसार के लिए रवाना गुहला-चीका से जननायक जनता पार्टी और उसकी छात्र इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ता हिसार में आयोजित छात्र महापंचायत के लिए रवाना हुए। नेतृत्व जजपा के

Kaithal Police – Australia Visa के नाम पर 17.39 लाख की ठगी

Shareएंटी इमिग्रेशन सेल की कार्रवाई मनप्रीत सिंह सूदन Kaithal Police के निर्देश पर ठगी करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत एंटी इमिग्रेशन सेल ने बड़ी कार्रवाई की। सेल प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु

Credit Card Limit Increase के नाम पर साइबर ठगी से सावधान

Shareजागरूकता अभियान के तहत चेतावनी मनप्रीत सिंह सूदन ने जिलावासियों को आगाह किया कि साइबर अपराधी बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों को निशाना बना रहे हैं। Call, SMS

Kaithal Police पूंडरी में अवैध देशी पिस्टल संग युवक गिरफ्तार

ShareKaithal Police गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट, Kaithal Police ने अपराध रोकथाम अभियान के तहत पूंडरी–ढांड रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित

Guhla Cheeka कसौर स्कूल में Earth Day 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम

ShareGuhla Cheeka – विद्यालय में उत्साहपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम ग्रीन फील्ड्स पब्लिक स्कूल, कसौर में ईको क्लब के तत्वावधान में (Earth Day) पृथ्वी दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों में
Previous Story

SDM Guhla Cheeka ने अनाज मंडी में गेहूं खरीद जांची

Next Story

Guhla Cheeka – मामूली विवाद में चली गोली, युवक की मौत

Ad Slideshow